2014 के बाद 2021 में महिलाओं पर अपराध के सबसे अधिक केस हुए दर्ज, पहले स्थान पर यूपी

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को वर्ष 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 30,864 शिकायतें मिली थीं जो 2014 (33,906) के बाद सबसे अधिक हैं। एनसीडब्ल्यू के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 15,828 शिकायतें दर्ज की गईं, इसके बाद दिल्ली में 3,336, महाराष्ट्र में 1,504, हरियाणा में 1,460 और बिहार में 1,456 शिकायतें दर्ज की गईं।