2014 में बनी 3-मंज़िला इमारत बेंगलुरु में ढही, कैमरे में कैद हुई घटना

बेंगलुरु में 2014 में बनी एक तीन-मंज़िला इमारत गुरुवार को ढह गई और घटना का वीडियो सामने आया है। हालांकि, इमारत में झुकाव दिखने के बाद वहां रहने वाले सभी लोग समय रहते बाहर निकाल दिए गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि इमारत का एक कॉलम कमज़ोर था जिसके चलते वह ढही।