रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को बताया कि 2014 से अब तक रक्षा क्षेत्र में कुल ₹3,343 करोड़ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ है। बकौल सिंह, "2001-2014 की अवधि के दौरान...लगभग ₹1,382 करोड़ का कुल एफडीआई...प्राप्त हुआ था।" उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने और अत्याधुनिक तकनीकों के निर्माण के लिए निरंतर निवेश की ज़रूरत है।