2014 से अब तक रूस में हुई कमाई दान करेगा यूक्रेनियों द्वारा स्थापित ग्रामर्ली

टाइपिंग असिस्टेंट ग्रामर्ली 2014 से अब तक रूस और बेलारूस में हुई अपनी सारी कमाई यूक्रेन के समर्थन में दान करेगा। ग्रामर्ली यूक्रेनी लोगों की मदद व रक्षा करने वाले संगठनों और फंड्स को $50 लाख दान देगा। यूक्रेनी सह-संस्थापकों वाली इस कंपनी ने कहा, "हमारी टीम के कई सदस्य यूक्रेन को अपना घर कहते हैं।"