2017 से 2021 के बीच अमेरिकी सैन्य बेस से ₹15 करोड़ का डीज़ल चुराया गया
अभियोजन पक्ष ने बुधवार को बताया कि रोमानिया स्थित एक अमेरिकी सैन्य बेस से 2017-2021 के बीच तकरीबन ₹15 करोड़ का डीज़ल चुराया गया। चोरी के इस मामले में 7 संदिग्धों से पूछताछ हुई है जिन्होंने सैन्य बेस के जेनेरेटर को निशाना बनाया। अमेरिकी सेना काला सागर के पास रोमानिया स्थित इस बेस का इस्तेमाल 1999 से कर रही है।