रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस का सबसे ऊंचा पर्वत, मोंट ब्लैंक 2017 से करीब 1 मीटर सिकुड़ गया है। भौगोलिक विशेषज्ञों ने सितंबर, 2021 की माप में चोटी की ऊंचाई 4,807.81 मीटर बताई जो 2017 में प्रकाशित उनके पिछले अनुमान 4,808.72 मीटर से कम है। विशेषज्ञों ने कहा है कि 2001 से इसकी ऊंचाई हर साल औसतन 13 सेंटीमीटर घटी है।