केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि 2018 में सार्वजनिक क्षेत्र के 21 बैंकों में से सिर्फ दो बैंक ही मुनाफे में थे लेकिन 2021 में केवल दो सरकारी बैंकों को घाटा हुआ। इसके अलावा सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'बैड बैंक' के लिए ₹30,600 करोड़ तक की सरकारी गारंटी को मंज़ूरी दी है।