बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के सर्वे के मुताबिक, वर्ष 2018 व 2020 में 78% पेशेवर भारतीय विदेश में नौकरी करने के इच्छुक थे जो वर्ष 2023 में घटकर 54% हो गए हैं। 59% भारतीयों ने बताया कि भारत से लगाव के चलते वे विदेश में नौकरी करने नहीं गए। वहीं, 23% भारतीय विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं।