2018 से 2021 तक जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में लगभग 50% की कमी आई: सरकार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि 2018 से 2021 के बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में लगभग 50% की कमी आई। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 2018 में 417, 2019 में 255, 2020 में 244 और 2021 में 229 आतंकी घटनाएं हुईं। बकौल राय, "सरकार की आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है।"