2018-19 के बाद से ₹2,000 के नोटों की छपाई का नया ऑर्डर नहीं दिया गया: सरकार
सरकार ने लोकसभा में बताया है कि 2018-19 के बाद से ₹2,000 मूल्यवर्ग के नोटों की छपाई के लिए प्रेस को कोई नया ऑर्डर नहीं दिया गया है। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कुछ सांसदों के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "गंदे होने व फट जाने पर बैंक नोट प्रचलन से बाहर हो जाते हैं।"