सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि 2018-2020 के बीच 25,000 से अधिक भारतीयों ने बेरोज़गारी या कर्ज़ के कारण आत्महत्या की। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एनसीआरबी के आंकड़ों के हवाले से बताया कि इनमें से 9,140 ने बेरोज़गारी के कारण आत्महत्या की जबकि 16,091 ने दिवालियापन या कर्ज़ के कारण आत्महत्या की।