केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में बताया है कि 2018-2021 के बीच रेलवे ट्रैक पर हुए हादसों में 45 हाथियों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि 2018-19 में रेलवे ट्रैक पर 19, 2019-20 में 14 व 2020-21 में 12 हाथियों की मौत हुई। बकौल यादव, ट्रैक पर हाथियों की सबसे ज़्यादा मौतें ओडिशा (12) में हुईं।