2019 विश्व कप में चयन न होना निराशाजनक था, मेरी वापसी सीएसके को समर्पित थी: रायडू

अंबाती रायडू ने 2019 विश्व कप में भारतीय टीम में नहीं चुने जाने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह निश्चित रूप से उनके लिए निराशाजनक था। इसके बाद आईपीएल में शानदार वापसी को लेकर उन्होंने कहा, "मेरी वापसी सीएसके को समर्पित थी और उस दौरान सीएसके ने जिस तरह मदद की उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।"