2019 से अब तक 36 देशों से 303 भगोड़ों को भारत वापस लाया गया: NIA महानिदेशक
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक राकेश अग्रवाल ने बताया है कि 2019 से अबतक 36 देशों से कुल 303 भगोड़ों को भारत लाया गया है। उन्होंने कहा कि 2026 में अबतक 72 भगोड़ों को भारत लाया जा चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि इस दिशा में CBI और गृह मंत्रालय ने विशेष प्रयास किए हैं।