भारत ने रविवार को वेलिंगटन टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहली पारी 720/9 पर घोषित की। यह स्कोर 2020 के न्यूज़ीलैंड दौरे की चार पारियों में भारत के कुल 722 रनों से महज़ 2-रन कम है। इसके साथ ही 720/9 न्यूज़ीलैंड की धरती पर किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बन गया है।