केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि 2019 के 5,957 मामलों की तुलना में 2020 में किसानों की खुदकुशी के केस कम होकर 5,579 रहे। मंत्री द्वारा पेश किए गए एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें 2020 में सर्वाधिक (2,567) केस महाराष्ट्र में जबकि कर्नाटक में 1,072 व आंध्र प्रदेश में 564 मामले रिपोर्ट हुए।