राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, देश में 2020 में साइबर अपराध के मामलों में 11.8% की वृद्धि दर्ज की गई। एनसीआरबी की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर अपराध के 2017 में 21,796 मामले, 2018 में 27,248 मामले, 2019 में 44,735 मामले और 2020 में 50,035 मामले दर्ज किए गए थे।