केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया है कि 2020 से अबतक 466 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत लाइसेंस के नवीनीकरण के आवेदन खारिज हुए हैं। राय ने कहा, "इन आवेदनों को...पात्रता मानदंड पूरा...न करने के...कारण अस्वीकृत...किया गया।" बकौल राय, "2020 में 100...2021 में 341...और इस साल अबतक...25 आवेदन खारिज हुए हैं।"