inshorts

2020-21 में बिग बाज़ार के किशोर बियाणी का मेहनताना घटकर हुआ ₹2.17 करोड़

बिग बाज़ार और एफबीबी स्टोर के स्वामित्व वाले फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक किशोर बियाणी का मेहनताना वित्त वर्ष 2020-21 में 44% घटकर ₹2.17 करोड़ हो गया। गौरतलब है कि 2019-20 में बियाणी का वार्षिक मेहनताना ₹3.86 करोड़ था। वहीं, फ्यूचर रिटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) राकेश बियाणी का मेहनताना भी वित्त वर्ष 2020-21 में 4.82% घटकर ₹3.75 करोड़ रहा।