2021 में सरकार से ऑटोमेकर्स संगठन ने कहा था- E20 पेट्रोल लागू होने पर भी मिलता रहे E10 पेट्रोल
नीति आयोग की 2021 की रिपोर्ट में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने सरकार से मांग की थी कि E20 पेट्रोल लागू होने के दौरान E10 पेट्रोल भी मिलना चाहिए। SIAM ने कहा था, "दूसरे देशों में बदलाव के दौर में ऐसा ही होता है। ब्राज़ील में ज़्यादा ब्लेंड वाले ईंधन पर बदलाव की प्रक्रिया 30+ वर्ष चली थी।"