2021 में $1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ी दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलि​यनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 2021 में कोविड-19 महामारी के बावजूद दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति $1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ी। इनमें से कम-से-कम 10 लोगों की नेटवर्थ $100 अरब से अधिक जबकि 238 की नेटवर्थ $10 अरब से ज़्यादा है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ($270 अरब नेटवर्थ) दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।