inshorts

2021 में 232 बग रिपोर्ट करने के लिए भारतीय शोधकर्ता का गूगल ने किया विशेष उल्लेख

गूगल ने अपने 'वल्नरबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम: 2021 इयर इन रिव्यू' में 2021 में 232 खामियां बताने को लेकर भारतीय शोधकर्ता अमन पांडे का विशेष उल्लेख किया है। गूगल ने उन्हें अपना शीर्ष शोधकर्ता बताकर कहा, "वह हमारे प्रोग्राम को इतना सफल बनाने में...महत्वपूर्ण हिस्सा रहे।" अमन ने 2019 के बाद से ऐंड्रॉयड की 280 से अधिक वल्नरबिलिटी रिपोर्ट की हैं।