2021 में 88 लोगों की मौत पुलिस हिरासत में हुई, राज्यवार सूची की गई जारी

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 2021 में देश में पुलिस हिरासत में 88 लोगों की मौत हुई थी जिसमें सर्वाधिक मौतें (23) गुजरात में दर्ज की गईं। इसके बाद महाराष्ट्र (21), मध्य प्रदेश (7), आंध्र प्रदेश (6) और हरियाणा (5) का स्थान रहा। वहीं, 2020 में 76 मौतें पुलिस हिरासत में हुईं थी।