राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 2021 में साइबर अपराध के 52,974 मामले दर्ज किए गए। सूची के मुताबिक, सर्वाधिक मामले तेलंगाना (10,303) में दर्ज हुए इसके बाद उत्तर प्रदेश (8,829), कर्नाटक (8,136), महाराष्ट्र (5,562) और असम (4,846) का स्थान है। वहीं, 2020 में देश में साइबर अपराध के 50,035 मामले दर्ज हुए थे।