मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह ने मेन्सा ब्रैंड्स सहित 78 स्टार्टअप्स में निवेश किया है। रिपोर्ट में ट्रैक्सएन डेटा के हवाले से कहा गया है कि स्नैपडील के सह-संस्थापक कुणाल बहल और रोहित बंसल ने 30+, लिवस्पेस के फाउंडर रमाकांत शर्मा ने 33 और शादी डॉट कॉम के फाउंडर ने 26 स्टार्टअप्स में निवेश किया।