inshorts

2021-22 में 12,000 की जगह 17,000 फ्रेशर्स को भर्ती करेगी विप्रो

विप्रो के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जतिन दलाल ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी 2021-22 में अपने पूर्व अनुमान 12,000 की जगह 16,000-17,000 फ्रेशर्स को भर्ती करेगी। कंपनी ने जून-सितंबर की तिमाही में रिकॉर्ड 8,100 फ्रेशर्स को नियुक्त किया। कंपनी ने कहा कि वह अगले वित्त वर्ष में 25,000 लोगों को भर्ती करने की स्थिति में है।