कृषि मंत्रालय द्वारा जारी कृषि वर्ष 2021-22 में प्रमुख फसलों के उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 316.06 मिलियन टन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने की संभावना है। यह अनुमान 2020-21 में दर्ज 310.74 मिलियन टन उत्पादन से 1.71% अधिक है। 2021-22 में गेहूं का उत्पादन भी 111.32 मिलियन टन पहुंच सकता है।