inshorts

2021-22 में 45,000 फ्रेशर्स को भर्ती करेगी इन्फोसिस

इन्फोसिस ने बुधवार को कहा कि 2021-22 में वह अपने कॉलेज ग्रैजुएट्स हायरिंग प्रोग्राम के तहत 45,000 फ्रेशर्स को भर्ती करेगी ताकि 'क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल किया जा सके'। गौरतलब है, सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में इन्फोसिस छोड़ने वालों की दर पहली तिमाही के 13.9% की तुलना में 20.1% पहुंच गई। बकौल इन्फोसिस, वह स्किल के मुताबिक वेतन देगी।