inshorts

2022 अमरनाथ यात्रा पर हमले को रोकने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेंगे वीरता पदक

गृह मंत्रालय ने 76वें गणतंत्र दिवस से पहले वीरता और सेवा पदकों की घोषणा की है। इसबार 942 पदक प्रदान किए जाएंगे जिनमें 95 वीरता पदक शामिल हैं। बकौल गृह मंत्रालय, 95 वीरता पदकों में से 2 पदक जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो अधिकारियों को 2022 अमरनाथ यात्रा पर होने वाले हमले की साज़िश को नाकाम करने के लिए दिए जाएंगे।