ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, टेस्ला के शेयरों में तेज़ी से 2022 के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेटवर्थ एक दिन में $33.8 अरब (₹2,518 अरब) बढ़ गई। बकौल ब्लूमबर्ग, इस बढ़ोतरी के साथ ही टेस्ला के सीईओ मस्क की कुल नेटवर्थ बढ़कर $304 अरब (₹22,649 अरब) हो गई है।