2022 तक उत्तर प्रदेश में मौत की सज़ा पाने वाले दोषियों की संख्या रही सबसे अधिक: केंद्र

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार ने बताया है कि 31 दिसंबर, 2022 तक उत्तर प्रदेश की जेलों में सबसे अधिक संख्या (95) में मौत की सज़ा पाने वाले दोषी बंद थे। इसके बाद गुजरात (49), झारखंड और महाराष्ट्र (45-45), मध्य प्रदेश (39), कर्नाटक (32), बिहार (27), पश्चिम बंगाल (26), हरियाणा (21), राजस्थान व उत्तराखंड (20-20) का स्थान है।