यूएन कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड ऐंड डेवलपमेंट के अनुसार, 2022 में भारत की जीडीपी 6.7% की वृद्धि दर के साथ दुनिया में सबसे तेज़ी से आगे बढ़ेगी जबकि 5.7% के साथ चीन दूसरे स्थान पर रहेगा। हालांकि, 2021 में चीन 8.3% वृद्धि दर के साथ भारत (7.2%) से आगे रहेगा। बकौल रिपोर्ट, 2020 में भारत की जीडीपी 7% घटी थी।