2022 में भारत समेत 4 देशों में औसत कर्मचारियों का वेतन 3.2% घटा: रिपोर्ट
'ऑक्सफैम' की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में भारत, यूके, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में औसत कर्मचारियों का वेतन 3.19% घटा जबकि कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) का वेतन औसतन 9% बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में किसी कंपनी का शीर्ष अधिकारी केवल 4 घंटे में इतना कमा लेता है जितना एक औसत कर्मचारी पूरे साल में कमाता है।