फॉर्मूला 1 ड्राइवर डैनियल रिकार्डो ने बताया है कि 2022 सीज़न मैकलैरेन के साथ उनका आखिरी साल होगा। मैकलैरेन और रिकार्डो में तय समय से एक-साल पहले अनुबंध खत्म करने पर 'आपसी सहमति' बनी है। दरअसल, रिकार्डो 2021 में 3-साल के लिए मैकलैरेन से जुड़े थे और वह 2012 के बाद फॉर्मूला 1 रेस जीतने वाले एकमात्र मैकलैरेन ड्राइवर हैं।