2022-23 की चौथी तिमाही में केनरा बैंक का शुद्ध लाभ 90% बढ़कर हुआ ₹3,175 करोड़

केनरा बैंक ने बताया है कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में ₹3,175 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है जो वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के ₹1,666.22 करोड़ के लाभ से 90.63% अधिक है। इस दौरान बैंक का वैश्विक कारोबार 11.72% बढ़कर ₹20,41,764 करोड़ हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹18,27,556 करोड़ था।