inshorts

2023 की गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ की ऊंटसवार टुकड़ी में पहली बार भाग लेंगी महिलाकर्मी

साल 2023 की गणतंत्र दिवस परेड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ऊंटसवार टुकड़ी में पहली बार महिलाकर्मी पुरुष जवानों के साथ भाग लेंगी। बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इससे पता चलता है कि महिलाकर्मी विभिन्न कर्तव्यों को निभा रही हैं। बीएसएफ की यह ऊंटसवार टुकड़ी 1976 से गणतंत्र दिवस समारोहों का हिस्सा रही है।