2023 की फरवरी 122 साल में सबसे गर्म फरवरी रही: भीषण गर्मी की चेतावनी जारी कर आईएमडी
अधिकारियों ने बताया है कि 1901 में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा रिकॉर्ड रखे जाने के बाद से फरवरी, 2023 बीते 122 साल में सबसे गर्म फरवरी दर्ज हुई है। आईएमडी ने भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए कहा कि फरवरी में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.73°C अधिक और औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.81°C अधिक रहा।