हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, 2023 में दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है जिसके नागरिक बगैर वीज़ा 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा जर्मनी, इटली और स्पेन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, 5 साल में पहली बार जापान शीर्ष स्थान से लुढ़क गया और इस सूची में वह तीसरे स्थान पर है।