2023 के पहले चक्रवाती तूफान 'मोका' को कैसे मिला यह नाम?

2023 का पहला चक्रवाती तूफान 'मोका' अगले हफ्ते पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकरा सकता है। कॉफी के व्यापार के लिए मशहूर यमन ने लाल सागर तट पर एक बंदरगाह शहर 'मोका' (या मोखा) के नाम पर इस चक्रवात का नाम सुझाया था। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने इस नाम को मंज़ूरी दी है।