अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर इमिग्रेशन स्टडीज़ की जेसिका एम वॉन ने अमेरिकी संसद को बताया कि ब्राज़ील, चीन, कोलंबिया और भारत के 2000-2000 से ज़्यादा नागरिक 2023 में छात्र/एक्सचेंज वीज़ा की अवधि से अधिक समय तक ठहरे। बकौल जेसिका, इनमें सर्वाधिक संख्या 7,000 भारतीयों की है। बकौल जेसिका, वीज़ा जारी करने की नीतियों में समायोजन की आवश्यकता है।