अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को 2023 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.1% रहने का अनुमान जताया। इस दौरान आईएमएफ ने चीन की वृद्धि दर 5.2%, जापान की 1.8%, अमेरिका की 1.4%, रूस की 0.3% और जर्मनी की 0.1% रहने का अनुमान जताया है। बकौल आईएमएफ, 2023 में भारत दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा।