2023 में वैश्विक जीडीपी वृद्धि में आधे से ज़्यादा योगदान भारत और चीन का होगा: आईएमएफ
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुताबिक, सेवा क्षेत्र में तेज़ी के बीच 2023 में वैश्विक जीडीपी वृद्धि में भारत और चीन का आधे से ज़्यादा का योगदान होने का अनुमान है। आईएमएफ ने कहा कि पिछले साल एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सामने आने वाली आर्थिक मुश्किलें अब कम हो रही हैं। बकौल आईएमएफ, वैश्विक वित्तीय स्थितियां सुधर रही हैं।