चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में गुरुवार को भारत अपने पहले मुकाबले में टॉस हार गया जिसके बाद बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद भारत वर्ल्ड कप फाइनल से अब तक वनडे मैचों में लगातार 11 टॉस हार चुका है। गौरतलब है, अब तक 2 टीमें (भारत, नीदरलैंड्स) लगातार 11 वनडे टॉस हारी हैं।