2023 से यूपीएससी कराएगा इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस की परीक्षा

रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 2023 से इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (आईआरएमएस) की परीक्षा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) कराएगा। आईआरएमसीएसई की परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। इसमें पहले प्रिलिम्स की परीक्षा होगी जिसे पास करने के बाद अभ्यर्थियों की मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू होगा जिसके अंकों के आधार पर उन्हें चयनित किया जाएगा।