2023-24 में 8.2% की दर से बढ़ी भारत की अर्थव्यवस्था
केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8.2% रही। वित्त वर्ष 2022-23 में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7% रही थी। केंद्र सरकार ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च) में देश की जीडीपी वृद्धि दर के 7.8% रही।