2023-24 में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 20% बढ़कर हुआ ₹18.9 लाख करोड़
वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर करीब 20% बढ़कर ₹18.9 लाख करोड़ हो गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में इस अवधि के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह करीब ₹15.76 लाख करोड़ था। वहीं, 2023-24 में अब तक सकल (ग्रॉस) प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 18.74% बढ़कर ₹22.2 लाख करोड़ रहा।