2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5% की दर से बढ़ेगी: नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी
नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग 6.5% की दर से बढ़ेगी। उन्होंने कहा, "पिछले साल में हुए सभी बदलावों के कारण मैंने 2023-24 के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि दर के अपने अनुमान को 0.5% कम कर दिया है। हालांकि, यह 0.5% ऊपर या नीचे हो सकता है।"