2024-25 में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर 6.5-7% रहने का है अनुमान: आर्थिक सर्वे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वे 2023-24 पेश किया जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.5-7% रहने का अनुमान जताया गया है। आर्थिक सर्वे में लिखा है कि भारत की नीतियों ने चुनौतियों का कुशलतापूर्वक सामना किया और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मूल्य स्थिरता सुनिश्चित की। सीतारमण मंगलवार को बजट पेश करेंगी।