2024 के चुनाव को लेकर मार्क ज़करबर्ग की टिप्पणी के बाद मेटा ने भारत सरकार से मांगी माफी

मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग के 'कोविड-19 के बाद भारत सहित अधिकांश देशों की मौजूदा सरकारें 2024 में चुनाव हार गईं' बयान को लेकर मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी वाइस प्रेसिडेंट शिवनाथ ठुकराल ने भारत सरकार से माफी मांगी है। उन्होंने इस बयान को 'अनजाने में हुई गलती' बताया। ठुकराल ने कहा, "मेटा के लिए भारत एक महत्वपूर्ण देश है।"

Load More