फार्मास्युटिकल कंपनी फाइज़र ने शुक्रवार को बताया कि 2024 तक कोविड-19 दुनियाभर में एंडेमिक बन जाएगी। उसके चीफ साइंटिस्ट ऑफिसर मिकेल डोलस्टेन ने 2 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए तीन डोज़ वैक्सीन रेजिमेन विकसित करने की भी घोषणा की। बकौल डोलस्टेन, 16 साल से अधिक उम्र के लोगों में तीन डोज़ देना अधिक प्रभावी रहा है।